Homeopathic medicine for cancer

क्या है यह कैंसर



कुल मिलाकर कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसमें रूपांतरित कोशिकाएं अनियंत्रित तरीके से अपनी संख्या बढ़ाती है तथा दूसरे स्वस्थ्य कोशिकाओं को नष्ट करती है|

कैसे होता है कैंसर

मूल रूप से कैंसर हमारे अनुवांशिक इकाई में जन्म उपरांत हुए बदलाव के वजह से होता है जिसे हम जीन म्यूटेशन कहते हैं| जीन म्यूटेशन किसी भी कारण से हो सकता है|
इसमें कुछ सटीक कह पाना काफी मुश्किल है मगर कैंसर होने के प्रमुख कारण

1. तंबाकू का सेवन जैसे सिगरेट, बीड़ी, गुटखा, खैनी इत्यादि जैसी चीजें

2. तरंगें निकलने वाली इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं जैसे की मोबाइल, लैपटॉप, वाईफाई, हॉटस्पॉट, वायरलेस ट्रांसमीटर, ट्रांजिस्टर इत्यादि

3. कुछ औद्योगिक रसायन जैसे की मस्टर्ड गैस, पेंट वर्निश, सीमेंट तथा एसबेस्ट्स इत्यादि जैसे पदार्थ हो सकते हैं|

एक बात समझना बहुत जरूरी है कि ऊपर बताए गए कारण ही पर्याप्त नहीं है कैंसर के लिए| इतना ही नहीं यह भी जरूरी नहीं कि जो व्यक्ति ऊपर बताएं कारणों से ग्रस्त हुआ हो और उसे कैंसर हो जाए| कभी कभी जो कभी भी उनके संपर्क में नहीं आया हो उसे भी कैंसर हो सकता है| अतः हम पाठक से अनुरोध करते हैं कि वह यह समझ ले कि कैंसर होने की कोई भी वजह सुनिश्चित नहीं है|

क्या है कैंसर के लक्षण

अगर किसी मनुष्य के अंदर नीचे लिखे गए लक्षण दिखाई देते हैं तो उन्हें कैंसर हो सकता है|

1.  वजन कम होना
2.  भूख का न लगना
3.  खून की कमी
4.  शारीरिक कमजोरी

कैंसर के प्रकार

कैंसर दो प्रकार के होते हैं

1. सुषुप्त (Benign)
2. घातक (Malignant)

सुषुप्त कैंसर

यह कैंसर साधारणता गांठ के रूप में पाया जाता है|  यह किसी भी स्थान पर हो सकता है जैसे कि मांस पेशी, हड्डी, लीवर, फेफड़े या किडनी| इसका इलाज आवश्यकता अनुसार किया जाता है| साधारणता यह प्रकार खतरनाक अथवा जानलेवा नहीं होता मगर पाठक को यह अवश्य जान लेना चाहिए कि इस प्रकार के कैंसर भविष्य में घातक हो सकते हैं तथा इनका इलाज समय पर कर लेने से इनसे बचने की पूरी संभावना होती है|


Sexologist Doctor

घातक कैंसर

यह कैंसर जानलेवा होता है| अगर समय पर इसका इलाज हो तब तो यह नियंत्रित रहता है मगर अधिकांश दशा में यह जानलेवा होता है| यह मानव शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है जैसे कि खून में हड्डियों में लिवर में फेफड़े में गुर्दे में तथा पेट में| इस प्रकार के कैंसर की खासियत यह होती है कि इसमें प्रभावी अंग दूसरे अंगों को भी प्रभावित कर देते हैं जिसे वैज्ञानिक भाषा में मेटास्टेसिस कहते हैं|

क्या है कैंसर का इलाज

आज हम कैंसर के हर संभव इलाज पर चर्चा करेंगे |

1. पारंपरिक (Conventional)
2. सिद्धांतिक (Theoretical)
3. वैकल्पिक (Alternative)

Popular posts from this blog

Homeopathic Sexologist in Kolkata | Dr Ravindra Sharma

Best Sexologist Doctor in Kolkata